Wednesday, August 25, 2010

Totalbhakti

BHAGWAT BHAGWAN AARTI
भागवत भगवान आरती

भागवत भगवान की है आरती
पापियों को पाप से है प्रारथी. भागवत...
ये अमर ग्रन्थ ये मुख्य पन्थ
ये पंचम वेद निराला
नवज्योति जगाने वाला
हरि गान यही वरदान यही
जग की मंगल की आरती
पापियों को पाप से है प्रारथी. भागवत ...
ये शान्तिगीत पावन पुनीत
शाकों को मिटाने वाला
हरि दर्श दिखाने वाला
है सुख करनी, है दुःख हरिनी
ये मधुसूदन की आरती
पापियों को पाप से है प्रारथी. भागवत ...
ये मधुर बोल, जग फ़न्द खोल
सन्मार्ग दिखाने वाला
बिगड़ी को बनाने वाला
श्री राम यही, घनश्याम यही
प्रभु की महिमा की आरती
पापियों को पाप से है प्रारथी
भागावत भगवान की है आरती
पापियों को पाप से है प्रारथी..

No comments:

Post a Comment